RGSA भर्ती 2025: बलरामपुर–रामानुजगंज जिला पंचायत ने ADPM और लेखापाल पदों की अंतिम चयन सूची जारी

बलरामपुर–रामानुजगंज, छत्तीसगढ़ | 02 जुलाई 2025: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) भर्ती 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत बलरामपुर–रामानुजगंज द्वारा सहायक जिला समन्वयक (ADPM) एवं लेखापाल–01 (DPRC) पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।

भर्ती विवरण

जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (DPMU) के अंतर्गत यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए आवेदन प्राप्त होने के बाद कंप्यूटर परीक्षा के अंकों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया। अब चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची आधिकारिक रूप से प्रकाशित कर दी गई है।

पदों का विवरण

सहायक जिला समन्वयक (ADPM) – 01 पद (अनारक्षित)

लेखापाल (DPRC) – 01 पद (अनारक्षित)

चयन प्रक्रिया

प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी।

परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर तत्पश्चात अंतिम चयन सूची जारी की गई।

यह पूरी प्रक्रिया RGSA जिला पंचायत भर्ती 2025 के नियमानुसार संचालित हुई।

सूची कहां देखें?

जिला पंचायत बलरामपुर–रामानुजगंज की आधिकारिक वेबसाइट www.balrampur.gov.in पर चयन/प्रवेश सूची अपलोड की गई है। साथ ही, कार्यालय के सूचना पटल पर भी इसे देखा जा सकता है

महत्वपूर्ण लिंक

चयन सूची देखने के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े